फिरोजाबाद, जनवरी 28 -- मंगलवार शाम से देर रात तक हुई रिमझिम बारिश के बीच इंसुलेटर बस्ट होने से 33000 की लाइन का फ्यूज उड़ गया। जिसके चलते दर्जन भर से अधिक गांव रात भर अंधकार में डूबे रहे। जिसकी वजह से प्रभावित नागरिकों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ गया। बुधवार दोपहर तक लाइन सुचारू रूप से शुरू हो गई। मंगलवार शाम से देर रात तक रिमझिम बारिश हुई थी। इस दौरान गांव भौंड़ेला से गुजर रही 33000 केवीए की विद्युत लाइन का इंसुलेटर बस्ट हो गया। इसी तरह नगला गोला पर भी 33000 केवीए की बड़ी लाइन का इंसुलेटर बस्ट हो गया। जिसकी वजह से लालऊ विद्युत सब स्टेशन से जुड़ी हुई पूरी विद्युत लाइन ठप हो गई। हाईटेंशन लाइन खराब हो जाने से उक्त सब स्टेशन से जुड़े कई विद्युत सब स्टेशन की बिजली की आपूर्ति भी बंद हो गई। इसी के साथ राजा का ताल, अलीनगर के...