बुलंदशहर, मई 2 -- खुर्जा में बारिश के चलते मौसम का मिजाज बदल गया। तेज बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की बरसात शुरू हुई। देखते ही देखते तेज बरसात होने लगी। करीब एक घंटे से अधिक समय तक हुई तेज बारिश के चलते कॉलेज रोड, सुभाष रोड, अस्पताल से पुरानी तहसील रोड सहित विभिन्न मार्गों में जलभराव हो गया। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने लगी। बरसात और तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक कर दी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.