हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 25 -- यूपी के आगरा में चंबल का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी के जलस्तर में आठ मीटर की बढ़ोतरी हो गयी है। तहसील प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है। वहीं, प्रशासन ने नदी में स्टीमर का संचालन भी बंद करा दिया है। जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे स्थित शिव मंदिर पानी में डूब गया है। बरसात के दिनों में राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश होते ही राजस्थान के कोटा शहर में चंबल नदी पर बने बैराज से पानी छोड़ना शुरू हो जाता है।खतरे के निशान से 11 मीटर दूर आठ मीटर जलस्तर बढ़ने के बाद 119 पर पहुंची नदी अभी खतरे के निशान 130 से 11 मीटर नीचे है। वहीं, चेतावनी का निशान 127 मीटर पर है। शनिवार को करीब 1 लाख 68 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यहां से 56000 क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.