गंगापार, अगस्त 10 -- यमुना का उफान भले ही सिमट चुका है लेकिन बाढ़ प्रभावित गांवों में आज भी बाढ़ के साथ आए कचरा गांव में गंदगी के साथ दुर्गंध फैला रहा है। लोग सफाई के लिए सोचते है तभी बारिश हो जाती है और कचरा फिर से गीला हो जाता है। विगत दिनों घूरपुर क्षेत्र में उफनाए यमुना के जल स्तर ने तराई किनारे बसे कई गांवों को प्रभावित किया था। विगत चार दिनों से यमुना का पानी खिसकना शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन बाढ़ की दुश्वारियां आज भी गांव के लोगों को परेशान करके रखी है। सबसे ज्यादा समस्या कंजासा गांव के तीन दर्जन ज्यादा से घरों के लोगों को है जो चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गए थे और घरों में पानी भर गया था। अब यमुना का पानी तो धीरे धीरे कम होने लगा लेकिन गांव के रास्तों और गड्ढों में पानी आज भी भरा ही है। लोग सफाई के लिए ...