कटिहार, मई 27 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत के नवादा गांव पक्की सड़क में लगातार हो रही बारिश से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। मौके पर जुलफूर रहमान, हारामुनी देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि चार साल से सड़क में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। सैकड़ों की आबादी वाला यह गांव है। जिसको बरसात के समय आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खासकर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को काफी दिक्कत होती है। अंदर गांव जाने में कई जगह सड़कें भी खराब है, जिसमें बरसात दिनों जलजमाव व किचड़ की समस्या हो जाती है। ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर बताया कि जल निकासी का साधन नहीं रहने के कारण यह समस्या बनी है। जबकि कई सालों से पक्की नाली निर्माण की मांग हम ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन इसका कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.