देवघर, मार्च 21 -- मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। मारगोमुंडा सहित इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश से एक बार ठंड फिर से लौट आई है। लगातार बारिश से एक ओर जहां चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिली है, तो वहीं दूसरी ओर किसान हताश हैं। किसानों का कहना है कि असमय बारिश होने की वजह से किसानों को भारी क्षति हुई है। टमाटर, प्याज, लहसुन आदि फसल के खेत में बारिश का पानी जमा हो जाने से फसल खराब हो गया है। इधर लगातार बारिश की वजह से ईंट कारोबारी का भी बुरा हाल है। किसानों ने बताया कि जेठुवा सब्जी लगाकर वे लोग अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसी स्थिति में लगातार बारिश से जेठुआ फैसल खराब हो गई है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.