मिर्जापुर, अगस्त 3 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवहट और लहुरियादह गांव में शनिवार की सुबह बारिश से दो कच्चे मकान ढह गए। मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। वहीं घटना के समय मकान में परिवार के सदस्य मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्र के लहुरियादह गांव निवासी वीरेंद्र कुमार कोल का कच्चा मकान है। घर के सभी सदस्य सुबह बाहर गए थे। उसी दौरान बारिश शुरु हो गई। बारिश से कच्चे मकान का एक हिस्सा भरभरा कर ढह गया। मकान गिरने से मलबे में दबकर खाद्य समाग्री, कपड़े और चारपाई दबकर बर्बाद हो गया। वहीं देवहट गांव निवासी राजकुमार धरकार ने बताया कि बारिश से उनका कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। घटना के समय मकान में कोई नहीं था, अन्यथा मलबे में दबने से बड़ी घटना हो सकती थी। पी...