संभल, अगस्त 5 -- जनपद में हुई झमाझम बारिश ने जहां शहर की रफ्तार रोक दी, वहीं किसानों के लिए राहत की फुहार बनकर आई। रविवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार सुबह तक जारी रहा। जिससे शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जलभराव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जनपद में बीते कई दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा था। लोग तेज धूप व उमसभरी गर्मी से परेशान थे। रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। देररात को बारिश शुरू हो गई। रात में शुरू हुई झमाझम बारिश सोमवार की सुबह तक जारी रही। सुबह को जब लोग जगे तो शहर से लेकर गांव तक जलभराव हो गया। झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से पूरी तरह से राहत मिली। ब...