महोबा, अक्टूबर 28 -- महोबा, संवाददाता। खाद को लेकर किसानों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच किसान घंटों खाद के लिए लाइन में लगे रहे। घंटों इंतजार के बाद भी कई किसान खाद न मिलने से बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। किसानों का आरोप है कि खाद वितरण में मनमानी की जा रही है। इन दिनों रबी की फसल की बुबाई के लिए किसान खाद को लेकर परेशान है। सोमवार को पहचहरा बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी पैक्स में सुबह से किसान खाद के लिए पहुंच गए। खाद वितरण के दौरान बारिश के बाद भी किसान लाइन से नहीं हटे। किसान छाता और पॉलीथिन से बारिश से बचाव करने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। किसान रामसिंह, योगेंद्र कुमार, देवीदयाल, मुन्ना, विनोद कुमार आदि का कहना है कि पिछले कई दिनों से खाद के लिए भटक रहे है। बार-बार आश्वासन मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.