रामगढ़, जून 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त.व्यस्त हो गया है। मूसलधार बारिश से सड़कों व घरों के आस पास जलजमाव से लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी के मकानों के गिरकर क्षतिग्रस्त होने की खबर मिली है। गोमती नदी में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतर सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाने से आवागमन बंद हो गया है। भारी बारिश से हुप्पू पंचायत के खोखा गांव निवासी दुलारी देवी व शांति देवी व लीलो देवी का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया। इस हादसे में सकलू महतो, शांति देवी व दुलारी देवी बाल बाल बच गए। अचानक घर गिरने से पति पत्नी मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सुरक्षित बाहर निकला गया। इधर सां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.