मेरठ, अक्टूबर 1 -- मेरठ। विभिन्न मौसमी सिस्टम से मंगलवार को मेरठ सहित वेस्ट यूपी का मौसम बदल गया। दोपहर में बादल छाए और शाम तक रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। मेरठ के तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। दिन में गर्मी पर ब्रेक के उलट रात में पारा चढ़ गया। ऐसे में रात मे गर्मी और घुटन का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान 30.4, 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुए। सोमवार के सापेक्ष दिन में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई, जबकि रात में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि। इससे दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम जबकि रात का 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। शाम 5.30 बजे तक मेरठ में 4.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सात अक्तूबर तक मेरठ...