गया, जून 18 -- मॉनसून शुरू होने के साथ मंगलवार की रात हुई तेज वर्षा से गया जी जंक्शन का मुख्य प्रवेश द्वार के सामने रेल परिसर जलमग्न हो गया। इसके कारण बढ़ी परेशानियों के बीच जंक्शन आने-जाने में यात्रियों को विवश होना पड़ा। स्टेशन के बाहरी परिसर में घुटने भर जलजमाव से आवागमन में व्यवधान रहा। यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। विश्व स्तरीय स्टेशन निर्माण के तहत इन दिनों काफी तेजी से भवन सहित फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य को लेकर बाहरी परिसर की स्थिति काफी अस्त व्यस्त हो गई है। स्टेशन के बाहरी परिसर में ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमराकर रह गई है। व्यवस्था में सुधार बनाने के लिए स्थानीय रेल प्रशासन कोई रुचि नहीं दिखा रहा है, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था अस्तव्यस्त रहने व जलजमाव की समस्या से यात्री परेशान हो रहे हैं। काफी भीड़-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.