अमरोहा, अगस्त 1 -- बीते दो दिन से जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। रात में अमरोहा व आसपास क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। अच्छी बारिश से सिंचाई का संकट दूर होने के बाद किसानों को बड़ी राहत मिली है। उमसभरी गर्मी से आमजन को मामूली राहत मिली है। बारिश के चलते धान, गन्ना समेत अन्य सभी फसलों पर रौनक लौट आई है। किसानों का कहना है कि अभी और बारिश होनी चाहिए। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि मानसून सक्रिय बना है। अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है। जिले में 26 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान व एक लाख से अधिक हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती की जा रही है। दोनों ही फसलों को सर्वाधिक सिंचाई की जरूरत होती है। इस बार जिले में अच्छी बारिश नहीं होने के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ी हैं। सिंचाई पर खर्च का बोझ बढ़ा हुआ है। पिछले कई दिनों से आसमान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.