हमीरपुर, अक्टूबर 31 -- हमीरपुर, संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में उठे मोंथा तूफान की वजह से 24 घंटे से बारिश ने जनपद में व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। गुरुवार सुबह पांच बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह पांच बजे तक आकर थमा। अभी भी आसमान में बादल लदे हुए हैं। इससे रात में भी बारिश के आसार थे। मौसम के इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है। बारिश की वजह से खेतों में जलभराव हो गया है। तेज हवाओं संग हुई बारिश ने धान की फसल को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। खेतों में पानी भरा होने से फसल खराब होने की संभावना बलवती हो उठी है। उधर, अकेले सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र में धान की फसल में किसानों को करीब 15 करोड़ की चपत लगने की संभावना है। इससे किसान मायूस है। मोंथा तूफान का कहर गुरुवार को सुबह पांच बजे से शुरू हुआ और शुक्रवार को सुब...