हापुड़, जुलाई 12 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर की मढ़ैया में शुक्रवार की देर रात को कच्चे मकान की छत गिरने से नीचे सो रहे महिला समेत चार सदस्य दब गए। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने किशोर के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शेखर मकान में अपनी पत्नी रजनी, पुत्री दीपांशी, तान्या, काव्या, भूमि और भतीजे मयंक के साथ रहते हैं। शेखर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उसके बड़े भाई विक्रम का दो साल पूर्व स्वर्गवास हो गया था। शुक्रवार की रात को शेखर परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। बारिश होने के कारण मकान की छत भर भराकर नीचे गिर गई। जिसमें रजनी, शेखर, दीपांशी और मयंक दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका शोर सुनकर ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंचकर उनको बाहर निकाला और सरस्वती अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.