शाहजहांपुर, अगस्त 11 -- परौर, संवाददाता। परौर इलाके के तलिकापुर गांव में बारिश से कच्चा मकान गिर गया। परिवार खुली छत के नीचे आ गया है।पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहाई लगाई है। कुंडरिया ग्राम पंचायत के मजरा तालिकापुर निवासी गौरव मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पूर्व लगातार हुई तीन दिन बारिश से उसका कच्चा मकान गिर गया गनीमत ये रही की कोई अनहोनी नहीं हुई। घर गिरने से उसके पास कोई रहने का आशिआना नही रहा अब उसके पास रहने का काफी संकट है। गौरव ने सूचना राजस्व निरीक्षक को दी। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि लेखपाल को मौका मुआयना के लिये भेजा गया। है।पीड़ित सरकारी सहायता की आस लगाए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.