रांची, जुलाई 15 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी ओपी थाना अंतर्गत बड़ा मुरी में बीते सोमवार को लगातार बारिश के कारण एक घर ढह गया जिसमें दब कर एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए रांची भेज दिया। जानकारी के मुताबिक बड़ा मुरी निवासी फूलो देवी के पति की पिछले दो वर्ष पूर्व ही देहांत हो गया है। वह अपने मामा श्रीराम मुंडा के साथ रह रही थी। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह सो गई। इधर तेज बारिश के कारण देर रात लगभग तीन बजे घर ढह गया, जिसमें फूलो देवी दब गई। वहीं बगल कमरे में सो रहे उनके मामा श्रीराम मुंडा भी घायल हो गए। सूचना पाकर मुरी ओपी पुलिस घटना स्थल पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दोनों को बाहर निकालकर सिल्ली अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने फूलो देवी को मृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.