सीवान, अप्रैल 11 -- जीरादेई, एक संवाददाता। पूरे जिले में बेमौसम हो रही बारिश से ईंट भाठा संचालकों को काफी परेशानियां बढ़ गई है। बारिश के वजह से जिले के ईंट भाठा संचालकों को लगभग दो करोड़ रुपये की ज्यादा दाम का कच्चा ईंट नुकशान हुआ है। बारिश के वजह से कांचा ईंट का बुंदिमार होने का भी डर सता रहा है। जिस से की ईंट बिक्री पर काफी प्रभाव पड़ेगा। गुरुवार को दोपहर से शुरू हुई बारिश ने जिले के सभी ईंट भाठा मालिको को काफी नुकसान पकहुचाय है। अचानक बारिश शुरू होने की वजह से खलिहान में पड़े ईंट को ढक्का नही गया था। जिस से बारिश ने उस कच्चे ईंट को बुंदिमार बना दिया। पूरे जिले में लगभग 250 ईंट भाठा है। और सभी भाठा पर कच्चा ईंट बनाने का काम शुरू है। लगभग सभी भाठा पर नियमित रूप से 30 हजार से अधिक का ईंट पथाई का रोज का आंकड़ा है। और इस बारिश से लगभग सभी ईंट भा...