नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जून 17 -- दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को बादल छाए रहे। इस दौरान एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश और तेज धूल भरी आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। बीच-बीच में तेज धूल भरी आंधी भी आ सकती है। मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में सोमवार सुबह से हल्के बादलों की मौजूदगी बनी रही। लोधी रोड, सफदरजंग में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन कहीं तेज बारिश नहीं हुई। बादल और नम हवाओं ने गर्मी से खासी राहत दी। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया तो जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.