मधुबनी, सितम्बर 8 -- मधेपुर, निज संवाददाता। पराक्रम एवं ऐश्वर्य के देवता इन्द्र वैदिक देवी-देवताओं में सर्वोपरी व सर्वोत्तम स्थान के अधिकारी हैं। भगवान इन्द्र अस्थिर पृथ्वी को स्थैर्य प्रदान किया था। देवराज इन्द्र अपने भक्तों का रक्षक, सहायक एवं मि़त्र होते हैं। शास्त्रों में कहा भी गया है कि 'यो ब्राह्मणों नाधमानस्य कीरे:....अविता। योद्धागण विजय एवं अपनी रक्षा के लिए भगवान इन्द्र का आवाहन व पूजन-अर्चन करते हैं। मधेपुर बाजार के संघत चौक स्थित इन्द्र भवन में इन्द्र पूजनोत्सव हर्षोल्लास के माहौल में मनाया जा रहा है। मधेपुर बाजार सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुगण आस्था अर्पित करने पहुंच रहे हैं। संध्या वेला का माहौल बड़ा ही मनोहारी रहता है। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं आरती में जुटती है। इन्द्र पूजा के पुजारी संतोष राय तथा आचार्य सुमन कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.