मिर्जापुर, मई 10 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । क्षेत्र में शुक्रवार की रात मौसम बिगड़ने से हुई झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिरी l वज्रपात की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। जबकि एक महिला झुलस गई। बारिश कितनी तेज थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के मुख्य मार्ग पर जल जमाव हो गया। जल जमाव के चलते सीएचसी आने जाने वाले मरीज, कंपोजिट स्कूल के बच्चों को पानी भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। लगभग एक सप्ताह से जारी बादलों का आना जाना शुक्रवार की शाम आठ बजे मौसम तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश में बदल गया । बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ कर ददरा पहाड़ी गांव निवासी पप्पू की घर के दरवाज़े पर पेड़ के नीचे बधी तीन गाय मर गई। पप्पू की 35 वर्षीय पत्नी सीता देवी झुलस गई। जिसका निजी अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.