सीवान, अक्टूबर 6 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के माधोपुर पंचायत के जलालपुर गांव में रविवार को भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रचार प्रमुख मनोज कुमार सिंह के आवास पर जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बैठक के माध्यम से अतिवृष्टि व आंधी से हुई किसानों के फसलों की क्षतिपूर्ति की मांग बिहार सरकार से की गई। उन्होंने बताया कि किसानों ने विषम परिस्थितियों में भी अपने परिश्रम के साथ धन खर्च कर फसल तैयार किया था। आंधी व बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। छह माह का परिश्रम बर्बाद हो जाने से किसान व उनके परिवार के लोग काफी हताश व मायूस हैं। ऐसे में बिहार सरकार को फसलों के क्षतिपूर्ति की घोषणा यथाशीघ्र कर देनी चाहिए। अधिक वर्षा होने से खरीफ मौसम में तैयार फसल मक्का, ज्वार, बाजारा समाप्त ह...