मुरादाबाद, फरवरी 1 -- मुरादाबाद। रविवार को बारिश व ठंड के मौसम में भी शिव पार्वती रसोई के संचालकों का जुनून देखने को मिला। प्रत्येक रविवार की भांति सेवा भाव के साथ रसोई का आयोजन किया गया। रसोई परिवार के सदस्यों ने भीगते हुए भी श्रद्धा और समर्पण के साथ प्रसाद वितरण किया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुष्प यादव एडवोकेट ने कहा "मौसम कोई भी हो, शिव कृपा से यह सेवा प्रत्येक रविवार निरंतर चलती रहेगी।" आज की रसोई में विशेष सहयोग देने वालों में अमित यादव, विवेक गुप्ता, राहुल शर्मा, विनय कश्यप, योगेश भारती, सुनीत अग्रवाल सहित रसोई परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.