बिजनौर, जुलाई 17 -- बारिश में भी कांवड़िये भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर होकर लगातार अपने गंतव्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। कांवड़ यात्रा में भगवान की भक्ति के साथ देशभक्ति भी का रंग भी चढ़ गया है। भगवान भोलेनाथ के भक्त बम बम भोले, जयकारा वीर बजरंगी हर हर महादेव आदि से क्षेत्र की सड़के शिवमय में हो गई है। कांवड़ मार्ग भगवान भोलेनाथ की भक्ति से ओतप्रोत दिखाई दे रहे हैं। लगातार हो रही बारिश भी भगवान भोलेनाथ के भक्तों की आस्था व श्रद्धा के आगे घुटने टेकने पर विवश हो रही है। भगवान भोलेनाथ के भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर बारिश मे जगह-जगह हो रहे जल भराव के बीच से होते हुए भगवान भोलेनाथ जयकारो के साथ अपने गंतव्य की ओर लगातार बढ़ते दिख रहे हैं। पुरुषों के साथ महिलाएं भी कांवड़ मार्ग पर तेज कदमों से बढ़ रहे थे। वही पुलिस व प्रशासन भी लगात...