चतरा, मार्च 22 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पारामातु गांव की वृद्ध विधवा महिला पुदिना देवी को आखिरकार वृद्धावस्था सर्वजन पेंशन का लाभ मिल गया। यह संभव हो सका प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय के कारण। घटना उस समय की है जब बीडीओ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि बारिश में भीग रही एक वृद्ध महिला लाचार स्थिति में खड़ी है। उन्होंने तुरंत महिला से उसकी परेशानी के बारे में पूछा। पुदिना देवी ने बताया कि वह विधवा है और उसे अब तक वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल सका है। बीडीओ विपिन कुमार भारती ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर प्रखंड कार्यालय लेकर आए। वहां संबंधित प्रक्रिया पूरी करवाकर पेंशन स्वीकृत कराया। इतना ही नहीं, बीडीओ ने महिला को ठंड से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.