गुड़गांव, जुलाई 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। बारिश के बाद मिलेनियम सिटी की सड़कों पर हुए जलभराव में 222 वाहन बंद हो गए। यातायात पुलिस ने इन वाहनों को एक तरफ करके यातायात को बहाल किया। इसके अलावा छह पेड़ टूट कर गिर गए थे। इन्हें हटवाया गया। पुलिस उपायुक्त, यातायात डॉ. राजेश मोहन के आदेश के बाद बुधवार रात को यातायात पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए सड़कों पर उपलब्ध थे। यातायात पुलिस ने 72 पुलिस कर्मियों की बारिश के लिए 23 जगहों पर ड्यूटी लगाई गई थी। बारिश के बाद 100 जगहों पर यातायात पुलिस ने साढ़े 10 बजे तक और 40 जगहों पर रात साढ़े 12 बजे तक ड्यूटी की। 10 जगहों पर देर रात दो बजे तक यातायात की स्थिति को संभाला। इनमें सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, राजीव चौक, सीआरपीएफ कैंप चौक नजदीक माता मंदिर, पास्को रेड लाइट, सिग्नेचर टावर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.