रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर। किच्छा बाईपास पर स्थित मोदी मैदान की स्थिति बदहाल हो चुकी है। कुछ घंटों की बारिश ने नगर निगम की लापरवाही को उजागर कर दिया। मैदान में जलभराव और तैरता कूड़ा इस बात का प्रमाण है कि यहां नियमित सफाई और रखरखाव नहीं हो रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मैदान अब खेलकूद या सार्वजनिक आयोजनों के लिए कम, कूड़े के ढेर के रूप में ज्यादा जाना जा रहा है। बारिश के बाद मैदान तालाब जैसा दिखने लगा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मैदान में जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है। उनका कहना है कि नगर निगम केवल राजनीतिक या सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान अस्थायी सफाई करता है, लेकिन बाद में मैदान को उपेक्षित छोड़ दिया जाता है। नगर निगम शहर के अन्य पार्कों और स्थानों के सौंदर्यीकरण का दाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.