रांची, जून 25 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम की स्वच्छता टीम ने बुधवार को सेवा सदन सड़क में जलजमाव वाले जगहों का निरीक्षण किया। सहायक प्रशासक की अगुवाई में टीम की ओर से इन जगहों पर विशेष सफ़ाई अभियान चलाया गया। जेसीबी की मदद से नालियों से गाद निकाला गया। इस दौरान नालियों पर ढके स्लैब को हटाकर उनकी सफाई की गई। इसके बाद दोबारा नालियों को स्लैब से ढंक दिया गया। निगम ने लोगों से अपील की है कि वे कूड़ा/प्लास्टिक/प्लास्टिक की बॉटल आदि नालियों में ना डालें। इसके अलावा यदि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है तो वे निगम को दूरभाष- 1800 570 1235 पर इसकी सूचना दें। स्मार्ट रांची ऐप के जरिए इसकी शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान टीम ने वार्ड 44 स्थित गौरी शंकर नगर में टूटे हुए पुल का भी निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.