सोनभद्र, जुलाई 11 -- अनपरा,संवाददाता। दिशिता महिला मंडल, रेनुसागर ने सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंदों में छाता वितरित किए। छाते पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। दिशिता मण्डल प्रांगण में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने कहा कि समाज में सहायता ,सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना इसका उद्देश्य है। वर्षा के मौसम में जरूरी कार्यों के लिए भी बाहर जाने में इन्हे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। महिला मंडल ने इसी वजह से छाता वितरण का निर्णय लिया। कार्यक्रम में कुल 62 जरूरतमंद व्यक्तियों को छाते वितरित किए गए। दिशिता की वरिष्ठ सदस्याएं विभा शैलेश सिंह एवं निशा पाण्डेय , कंचन पाठक , मेनका अरोड़ा, विभा सिंह ,रित्तु हर्षवर्धन, सविता चौबे, सुजाता पाण्डेय, स्मृति लेखा पटनायक, नूतन सिंह, रेखा सिंह, करवी दास मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.