बिजनौर, जून 30 -- क्षेत्र लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते सोमवार सुबह झालू स्थित पंचायत बारात घर की दीवार ढह गई। गनीमत यह रही उस समय आसपास कोई नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। दीवार गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारात घर के समीप पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके चलते दीवार के आसपास की मिट्टी हटाई गई थी। दीवार की मिट्टी हटने से दीवार गिरी। उधर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजेंद्रपाल ने बताया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा सीसी नाले का कार्य कराया जा रहा था जो दीवार के बराबर में हो रहा था, लगातार हो रही बारिश के कारण पंचायत घर की दीवार गिर गई, जिससे नाला निर्माण कर रहे संबंधित ठेकेदार से मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.