गढ़वा, अगस्त 13 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड में पिछले लगभग पांच दिनों से बारिश बंद है। उक्त कारण टांड़ क्षेत्र के धान की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है। किसान सिंचाई कूप व ओपन बोर में बिजली मोटर व डीजल पंप का सहारा लेकर अपने धान के फसलों का सिंचाई कर रहे हैं। जहां पर कोई सिंचाई का साधन नहीं है वैसे जगहों पर धान के फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्हें बचाकर रखना मुश्किल हो रहा है। गाड़ाखुर्द पंचायत के किसान जितेंद्र दुबे, पशुपति द्विवेदी, राम नरेश मेहता, राजेश मेहता, प्रभु पांडेय, अखिलेश गुप्ता व रीता देवी ने कहा कि अगर सिंचाई कूप नहीं होता तो सिंचाई के लिए मुश्किल खड़ा हो जाता। 2023 -24 में बिरसा सिंचाई योजना से कुआं का निर्माण किया गया था। यहां के किसान इसी कूप के माध्यम से अपने धान के फसलों को जिंदा रखे हुए हैं। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.