कटिहार, सितम्बर 19 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। गुरुवार की अहले सुबह हुई हल्की व मध्यम बारिश से जहां उमसभरी गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम सुहाना हो गया। शहरी क्षेत्र में बारिश से बचाव के लिए लोगो छाता एवं रैन कोट का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो लगातार हो रही बारिश से राहत पाने के बाद अब जिले में अगले दो दिनों तक बारिश पर ब्रेक लगने जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार को आसमान में करीब 70 फ़ीसदी बादल छाए रहे और देर रात तक 7.9 मिमी तक बारिश की संभावना बनी रही। बीते 24 घंटे में जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस दौरान 5 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। अब पुरवा की जगह पछुआ हवा चलेगी, जिससे रात का तापमान हल्का बढ़ेगा और उ...