कन्नौज, जुलाई 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पिछले कई दिनों से जब तब होने वाली बारिश ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। बारिश के बाद अचानक धूप निकलने से लोगों को उमस की मार झेलनी पड़ रही है। वहीं किसानों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शनिवार की रात और भी रविवार को दिन में झमाझम हुई बारिश के चलते जहां खेतों में पानी भर गया। वहीं अब गर्मी के साथ लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते खेतों में खड़ी मूंग, मक्का, उरहद और मूंगफली की फसल बाहर नहीं निकल पा रही है। जिससे किसानों की चिंताएं और भी ज्यादा बढ़ गई है। जिन किसानों ने अपनी फसल खेत से घर पहुंचा दी थी। उनकी मक्का बारिश के चलते सूख नहीं पा रही है। ऐसे में फसलें खराब होने का भय सताने लगा है। किसानों का कहना है कि यह बारिश केवल धान के लिए अच्छी साबित हो सकती है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.