अमरोहा, फरवरी 2 -- गजरौला, संवाददाता। रविवार की सुबह हुई बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। शीतलहर के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम ठंडी हवाओं के चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं आसमान में बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। रविवार की सुबह तड़के से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। रविवार को सार्वजनिक अवकाश की वजह से लोग देर तक घरों में कैद रहे। शीतलहर का असर बाजारों और सड़कों पर भी दिखा। सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहे। दोपहर के वक्त सूर्यदेव ने द...