धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता दो दिनों तक गर्मी झेलने के बाद सोमवार को बारिश की बूंदों ने इससे राहत दिलाई। सुबह सात बजे से लेकर दस बजे तक धनबाद में रुक-रुक कर बारिश हुई। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार को दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। सुबह आठ बजे तक हल्की बारिश शुरू हुई। कभी धूप तो कभी बारिश के साथ सुबह के दस बज गए। दस बजे के बाद आसमान साफ हुआ लेकिन खिलकर धूप नहीं निकली। बारिश की वजह से सुबह-सुबह ऑफिस जाने वालों को परेशानी हुई। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों तक आसमान में कभी बादल तो कभी धूप का आना-जाना रहेगा। 19 मार्च को धनबाद समेत पूरे संताल में बारिश की संभावना जताई गई है। धनबाद में होली के दिन से अचानक गर्मी बढ़ गई थी। तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच गया था। बारिश की वजह से लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.