हापुड़, मई 3 -- हापुड़ में सुबह बारिश के साथ तेज हवाओं ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह गड़बड़ा दिया। करीब आधा दर्जन से ज्यादा बिजली घरों की लाइनों में फाल्ट हो गया। इससे नगर से लेकर देहात तक बिजली सप्लाई ठप हो गई। कहीं छह से सात घंटे तो कहीं 8 से 10 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद हो गई। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह बिजली बाधित होने के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित रहे। बूंद-बूंद पानी के लिए भी लोगों को तरसना पड़ा। बारिश की वजह से दिल्ली रोड बिजली घर में सुबह करीब पांच बजे फाल्ट हो गया। इससे फीडर नंबर-4,6 और 8 में फाल्ट हो गया। विद्युत कर्मचारियों ने फाल्ट को दुरूस्त कर करीब 9 बजकर 30 मिनट पर सप्लाई को बहाल कर दिया। लेकिन धीरखेड़ा बिजली घर की 33 केवी, कैली, पटना मुरादपुर बिजली घर की 33 केवी, टाउन हॉल की 11 केवी, लालपुर और वझीलपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.