बिहारशरीफ, जून 22 -- बारिश ने जलनिकासी की खोली पोल, सड़कों पर हुआ जलजमाव जूते उतारकर लोग गंदगी के बीच आने जाने को विवश शहरवासियों की बढ़ी परेशानी, बरसात होने पर और बढ़ेंगी उनकी मुश्किलें फोटो : सरमेरा बाजार : सरमेरा बाजार में जलजमाव के बीच से जाता बाइक। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गत तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही मानसून की बारिश से किसानों में काफी खुशी है। लोग अगहनी धान के बिचड़े खेतों में बोने में जोर शोर से जुट गए हैं। वहीं सरमेरा बाजार वासी लोग जलजमाव से परेशान हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में बारिश के कारण हुई जलजमाव ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। लोग जूते उतारकर गंदे पानी के बीच आने जाने को विवश हैं। इससे शहरवासियों की परेशानी बढ़ी हुई है। इस साल मानसून के बेहतर रहने की संभावना है। एसे में बरसात होने पर शहरवासियों की मु...