प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सप्ताह भर से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। बारिश न होने से किसान भी धान की सूख रही फसल को लेकर चिंतित थे। शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से से राहत दी। बारिश से धान की फसल को मिले पानी से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। लालगंज इलाके में शुक्रवार को दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी लौटी है। सप्ताह भर से बंद बारिश से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। इसके साथ ही धान की रोपाई के बाद सिंचाई को लेकर परेशान किसान बिजली की निरंतर कटौती से नलकूप से सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। नहर में भी पानी न आने से किसानों की धान की फसल तैयार होने से पहले ही सूखने के कगार पर थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.