संतकबीरनगर, अप्रैल 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शनिवार की सुबह तेज हवाओं के साथ फिर जोरदार बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। पिछले दस दिन के अंदर गेहूं की फसलें तीन बार भीग चुकी हैं। इससे उसके खराब होने की आशंका बढ़ गई है। गेहूं की कटाई और मड़ाई कार्य में पिछड़े हुए किसानों की मुसीबत बढ़ गई। फसल भीग गई। जिसके खराब होने का खतरा है।हालांकि हवाओं के साथ हुई बरसात के बाद मौसम ठंडा हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। पिछले दस दिनों से मौसम किसानों को खून के आंसू रुला रहा है। गेहूं कटाई के समय लगातार बूंदाबांदी और पुरवा हवा के चलते किसान अपने अनाज को सहेज नहीं पा रहे हैं। जैसे ही गेहूं मड़ाई लायक बनता है वैसे ही बारिश हो जाती है। एक दिन पहले रात में भी हल्की बारिश हुई...