मधेपुरा, जुलाई 23 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। बारिश नहीं होने से जिले में धानरोपनी की गति धीमी हो गयी है। अधिकांश किसान खेतों में पटवन कर धानरोपनी कार्य में जुट गए है। बताया जा रहा है कि जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में करीब एक लाख 3 हजार हैक्टेयर खेतों में धानरोपनी का लक्ष्य निर्धारित है। फिलहाल बारिश नहीं होने से अधिकांश खेत सूख गए है। खेतों में नमी लाने व धान रोपनी के लिए किसान प्राईवेट पंपसेट से खेतों की सिंचाई कर रहे है। एक एकड़ खेत की सिंचाई कराने में करीब 8 से 10 घंटे का समय लग जाते है। नर्सरी में लगाए गए धान के पौधे की खेतों में रोपाई 21 दिन के बाद किया जाना चाहिए। नर्सरी में धान के पौधे के बढ़ जाने से किसानों को निर्धारित समय के अंदर खेतों में धान के पौधे की रोपनी आवश्यक है। किसान भाड़े पर पंपसेट के माध्यम से खेतों की सिंचाई कर ध...