हाथरस, सितम्बर 11 -- हाथरस। बारिश थमने के साथ ही सूर्य देव के तेवर और ज्यादा तल्ख हो गए हैं। बुधवार को भी पूरे दिन सुबह से शाम तक चिलचिलाती तेज धूप निकली। जिसके चलते गर्मी और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। गर्मी और उमस की वजह से सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तमाम जुगत करते रहे, लेकिन इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। बुधवार को सुबह से ही गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। सुबह आठ बजे से ही उमस के कारण तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप ने अपने तेवर दिखाने के शुरु कर दिए और दोपहर में एक बजे तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी और उमस का असर शहर की सड़कों पर साफ देखने को मिला। दोपहर को शहर के सर्राफा बाजार, बैनीगंज,रामलीला मैदान, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.