फरीदाबाद, मार्च 15 -- फरीदाबाद। दो दिनों में बारिश के साथ तेज हवा चलने से हजारों एकड़ फसल लेट गई है। इससे किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि सरकार को किसानों को मुआवजे के लिए नीति बनानी चाहिए, ताकि किसानों को नुकसान की भरपाई हो सके। जिले में करीब 15 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन में गेहूं की फसल की खेती हो रही है। इसी तरह पलवल में करीब 30 हजार हेक्टेयर गेहूं की खेती हो रही है। गेहूं के साथ-साथ सरसों और सब्जी की भी फसल है। गेहूं की फसल में बाल आ चुकी है। यह फसल धीरे-धीरे पक रही है। गुरुवार रात को आई बारिश के साथ ओलावृष्टि भी थी। बारिश के साथ तेज हवा चल रही थी। इससे गेहूं की फसल खेतों में लेट गई। शुक्रवार को भी बारिश हुई है। जब किसान खेतों में फसल देखने पहंुचे तो उनके चेहरे पर निराशा छा गई। किसानों का कहना है कि फसल के लेटने से अब पकाव म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.