गढ़वा, मई 3 -- गढ़वा, हिटी। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। श्रीबंशीधर नगर क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। उससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं काफी कम समय हुए ओलावृष्टि से आम व खेतों में लगी सब्जियों और फसलों को मामूली नुकसान हुआ है। उससे किसानों ने भी राहत की सांस ली। बाकी क्षेत्रों में ओलावृष्टि नहीं हुई। दोपहर पहले तक जिलेभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप था। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में तेज बारिश हुई। गुरुवार शाम श्री बंशीधर नगर के कुछ क्षेत्रों में जमकर बारिश के साथ ओले गिरे। हालांकि ओले गिरने से नुकसान की खबरें नहीं है। बारिश और ओले गिरने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं ...