खगडि़या, अगस्त 19 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय परिसर में लाखों की राशि से बना तालाब बारिश के मौसम में भी सूखा पड़ा हुआ है। तालाब निर्माण के नाम पर खर्च की गई राशि बेकार साबित हो रहा, लेकिन विभाग के अधिकारी इसके प्रति उदासीन बने हुए है प्रखंड मुख्यालय परिसर में बना तालाब शोभा की वस्तु बनकर लोगों क ा मुंह चिढ़ा रहा है। जानकारी के अनुसार तत्कालीन बीडीओ रविशंकर कुमार के कार्यकाल में पंचायत समिति मद के पंचम वित आयोग की राशि से लगभग 19 लाख 89 हजार 600 की राशि से वन विभाग की जमीन में तालाब का निर्माण किया गया था। विभाग व सरकार के अधिकारियों का मानना था कि तालाब निर्माण होने से जहां एक ओर यहां के लोगों को छठ त्योहार के दौरान छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना करने में काफी सहूलियत होगी। वहीं दूसरी ओर मछली पालन कर सरकारी राजस्व में भी वृद्धि होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.