लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- पिछले कई दिनों से हो रही बारिश शारदा नदी में 1.31 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। पहले से ही उफनाई नदियां एक बार फिर से उफना सकती हैं। इससे नदियों के पास बसे गांव वालों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदियां पहले से ही खतरे के निशान के पास बह रही हैं। शारदा नदी में पानी छोड़े जाने को लेकर प्रशासन ने सभी तहसीलों को अलर्ट कर दिया गया है। जिले में 108 गांव पहले से ही बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें से 28 गांव ऐसे हैं जिनमें अब भी पानी भरा है। वहीं पहाड़ी व मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बरसात से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बरसात के बीच बनबसा बैराज से शारदा नदी में 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बताया जाता है कि करीब 24 घंटे बाद यह पानी जिले में आ जाएगा। इससे नदियां उफना सकती हैं। बताते हैं कि शारदा नदी का...