संवाददाता, मई 22 -- यूपी में पिछले चार दिन से मौसम की उथल-पुथल जारी है। इस बीच गुरुवार को सुबह से ही गोरखपुर में भी जमकर पानी बरस रहा है। तड़क-चमक के साथ गरजते बादल सुबह से ही लोगों को डरा रहे हैं तो वहीं निर्माणाधीन गोड़धोईया नाले के किनारे के कई मकानों में दरार ने परिवारों को चिंता में डाल दिया है। ऐसे ही एक मकान पर गुरुवार को प्रशासन को बुलडोजर चलाना पड़ा। बारिश के बीच मकान की दीवारो में दरार आ गई थी। यह किसी बड़े हादसे का सबब न बन जाए इसलिए प्रशासन ने बुलडोजर से मकान को ध्वस्त करा दिया। मकान गिराने से पहले गुरुवार सुबह प्रशासन ने मकान मालिक को 38.62 लाख रुपए का मुआवजा भी दिया। गोरखपुर के बशारतपुर की राजनगर कॉलोनी में इस एक्शन के बाद आसपास के मकानों के मालिक और उनके परिवार के लोग चिंता में हैं। उन्हें लग रहा है कहीं भविष्य में उनके मका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.