बहराइच, मई 5 -- टिन शेड के नीचे बैठा था बालक, गांव में पसरा मातम सूचना मिलते ही आनन फानन में पहुंची राजस्व व पुलिस टीम बहराइच, संवाददाता। आकाशीय बिजली गिरने से सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा टिन शेड के नीचे बैठा हुआ था अचानक बिजली की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी होते ही एसएचओ जयदीप दुबे पुलिस बल सहित पहुंचे। उन्होंने राजस्व टीम को हादसे की जानकारी दी। राजस्व अधिकारी भी पहुंचे हैं। खैरीघाट थाने के पिपरिया के मजरे पंडितपुरवा गांव में सोमवार सुबह अचानक बादलों का जमावड़ा हुआ और बिजली कड़कने लगी। तेज गरज और हवाओं के साथ बारिश होने लगी। तेज गरज के साथ हवाएं चलने लगीं। बारिश से बचने के लिए सात साल का बच्चा विमल कुमार पुत्र राम सहारे अपने घर के टिन शेड में बैठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.