नैनीताल, अगस्त 6 -- नैनीताल l नैनीताल में बीते चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते बुधवार को चार्टन लॉज में एक मकान के ऊपर गिरा विशाल काय पेड़ गिर गया| ये मकान डॉ. दीनानाथ मिश्रा का थाl गनीमत है की पेड़ गिरने से जनधन की हानि नहीं हुई l यह पेड़ लंबे समय से लटका हुआ था, तेज बारिश के चलते पेड़ ढह जाने से दो अन्य मकान भी खतरे की जद में है l मौके पर मौजूद लोगों ने पेड़ ढहने की सूचना प्रशासन को दी जिसके बाद पटवारी भुवन चंद्र जोशी ने इलाके का निरिक्षण किया l पटवारी ने जाँच रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी है l साथ ही वन विभाग को पेड़ के कटान कर हटाने को कहा गया है l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.