सीवान, जुलाई 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले शुक्रवार की सुबह बारिश होने के बाद से दो डिग्री अधिकतम तापमान में गिरवाट होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगे तापमान में और दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। साथ ही हर दिन कुछ न कुछ बारिश की भी संभावना बन रही है। बताते चलें कि पिछले चार दिनों से लोग दिन व रात को भी उमस व गर्मी से काफी परेशान थे। लेकिन आज से तापमान में गिरावट होने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। दिन हो या रात लोगों को गर्मी व उमस से कोई राहत नहीं मिल रही थी। गौर करने वाली बात है कि शुक्रवार की सुबह दस बजे तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जबकि बारिश हुई तो 34 डिग्...