मधुबनी, मार्च 24 -- मधुबनी। जिले में शनिवार की देर रात हुई बारिश के बाद किसानों ने अपने खेतों में मूंग की बुआई शुरू कर दिया है। शनिवार की रात आई आंधी से कई घरों के छप्पर भी उड़े। बारिश के बाद किसानों ने जो रबी की फसल तैयार करने के लिए रखी थी, उसपर कुछ असर दिखा। किसानों ने अपनी भींगी रबी की फसल को धूप खिलने के उसे सुखाते नजर आए। हालांकि बारिश के बाद नमी की कमी से जूझ रहे किसान अपने खेतों में मूंग की बुआई की। दिनभर किसान अपने खेतों में मूंग की बुआई ट्रैक्टर के माध्यम से करते दिखे। खेतों में बारिश के बाद नमी बढ़ने के बाद किसान बुआई को तत्पर हुए। जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में करीब 30 हजार हेक्टेयर में मूंग की बुआई होगी। इसके किसानों को मूंग के बीज उपलब्ध करा दिए गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.